Jahnavi Kapoor : भले ही लोग सेक्स लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं लेकिन इन पलों में सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी मानी जाती है। इसी वजह से बड़ी-बड़ी कंडोम कंपनियां इसका बढ़-चढ़कर कंडोम का प्रचार-प्रसार करती हैं, बड़े-बड़े चेहरों को चुनती हैं। हाल ही में एक कंडोम कंपनी के मालिक ने कहा है वो जान्हवी को अपने कंडोम ब्रांड का चेहरा बनाना चाहते हैं।
कंडोम कंपनी की पसंद जान्हवी
दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जाह्नवी कपूर का जिक्र कंडोम ब्रांड के एडवरटाइजमेंट से जोड़कर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। पॉडकास्ट में बात करते हुए मैनफोर्स कंडोम के फाउंडर राजीव जुनेजा ने कहा कि जाह्नवी कपूर कंडोम की ऐडवरटाइजमेंट के लिए सबसे सही चॉइस हो सकती हैं।
यंग जनरेशन से जुड़ा चेहरा हैं जान्हवी
उनका मानना था कि जाह्नवी की फ्रेश अपील और यंग जनरेशन से उनका कनेक्शन उन्हें मैनफोर्स जैसे ब्रांड के लिए एक परफेक्ट चेहरा बना देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ब्रांड को ऐसे चेहरों की जरूरत होती है, जिनसे नई पीढ़ी आसानी से कनेक्ट कर सके।
‘रणबीर कपूर भी हैं एक अच्छी पसंद’
यहीं नहीं, इस बातचीत में रणबीर कपूर का नाम भी संभावित एंडोर्समेंट के तौर पर लिया गया। हालांकि, यह साफ किया गया कि न तो जाह्नवी और न ही रणबीर कपूर को फिलहाल इस तरह के एडवरटाइजमेंट के लिए साइन किया गया है।
लेकिन जैसे ही यह बयान सामने आया, इंटरनेट पर लोगों की राय सामने आने लगी। कुछ लोगों ने इस कमेंट को गलत बताया और कहा कि किसी भी महिला कलाकार का नाम इस तरह के विज्ञापन से जोड़ना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोग इसे सिर्फ एक ब्रांड स्ट्रैटेजी की राय मानकर नजरअंदाज कर रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स का विज्ञापन की दुनिया से जुड़ना कोई नई बात नहीं है। कई बड़े सितारे पहले भी हेल्थ और अवेयरनेस प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करते नजर आ चुके हैं। मगर जब बात कंडोम जैसे प्रोडक्ट की आती है, तो इस पर अक्सर बहस छिड़ जाती है, क्योंकि समाज का एक बड़ा तबका अब भी इसे खुले तौर पर स्वीकार करने में हिचकिचाता है।
