Zubeen Garg Death : कई सिंगर्स ऐसे हैं जो अपनी अनोखी आवाज से लोगों को दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनमें से ही एक सिंगर थे जुबीन गर्ग। जी हां, थे इसलिए लग रह है कि क्योंकि अब जुबीन गर्ग इस दुनिया में नहीं है। यह खबर जैसे ही लोगों को पता चली उनके चाहने वालों के तो होश ही उड़ गए।
बता दें कि सिंगर 52 साल के थे और वह वेकेशन के लिए सिंगापुर गए हुए थे, लेकिन उनकी मौज मस्ती ही उनकी मौत की वजह बन गई और इस घटना की वजह से उनकी जान चली गई। स्कूबा डाइविंग बनी मौत की वजह बताया जा रहा है कि सिंगर वेकेशन मनाने के लिए सिंगापुर गए हुए थे। जहां स्कूबा डाइविंग करते हुए उनकी जान चली गई।
जुबीन का आसमिया म्यूजिक इंडस्ट्री में खास योगदान है। बता दें कि स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा सिचाई मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स एकाउंट पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा- ‘हमारे प्रिय जुबिन के निधन की खबर सुन बहुत दुख हुआ है। वह असम की सिर्फ एक आवाज नहीं थे। बल्कि वह दिलों की धड़कने थे। वह असम के देश के गौरव थे। जिसके गीत हमारी संस्कृति हमारी भवनाओं को देश के कोने कोने तक पहुंचाया। उनके परिवार, दोस्तों के प्रति मेरे मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
