Bollywood News : इन दिनों बॉबी देओल जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि हाल ही में बॉबी देओल की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ स्ट्रीम हुई है, जिसे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि सीरीज में बॉबी की एक्टिंग देख लोग दीवाने हो गए। एक समय था जब बॉबी देओल का करियर खत्म होने की कगार पर था, लेकिन ‘आश्रम’ के बाद से तो उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई।
आज तो लोग बॉबी की एक झलक देखने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बॉबी देओल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्हें देखकर उनके फैन्स खुश हो गए, लेकिन फैन्स की खुशी दो गुनी और तब बढ़ गई जब एयरपोर्ट पर बॉबी के साथ ही धर्मेंद्र और प्रकाश कौर को भी साथ देखा गया।
जी हां, हाल ही में बॉबी देओल, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बॉबी देओल ब्लू कलर की टीशर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र हमेशा की तरह अपने अलग लुक ब्राउन जैकेट और कैप में दिखे और उनकी पत्नी प्रकाश कौर ब्लू सूट के में खुले बालों के साथ ही काला चश्मा लगाए दिखीं। कार से उतरने के बाद प्रकाश कौर व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट के अंदर गईं। बॉबी अलग जाते दिखे और धर्मेंद्र धीमी चाल से चलते दिखे।
बता दें कि तीनों को साथ में देखकर फैन्स तो बहुत ही खुश हुए, लेकिन जैसी कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों ने ही एयरपोर्ट पर अलग-अलग एंट्री ली जिसे देखकर फैन्स हैरान रह गए। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा लगा तीनों साथ ट्रैवल करेंगे, लेकिन तीनों अलग-अलग क्यों आ रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस उम्र में भी ही मैन फिट हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तीनों एक साथ जा रहे हैं लेकिन एक साथ एयरपोर्ट पर नहीं गए ना ही फोटो क्लिक करवाई काश तीनों की साथ में एक तस्वीर होती।
