Sai Pallavi : साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस साईं पल्लवी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। उनका सिंपल सादा रहना ही लोगों का दिल छू जाता है अकसर मौकों पर उन्हें साड़ी में ही देखा जाता है। उनकी इसी सादगी की वजह से उन्हें मां सीता का किरदार करने का मौका मिला। इन दिनों साईं पल्लवी (Sai Pallavi) नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, लेकिन शूटिंग से छोड़ा ब्रेक लेकर वह अपनी बहन पूजा कन्नन क साथ वेकेशन पर निकली हैं।
लेकिन साईं पल्लवी की ऐसी वेकेशन फोटोज देख फैन्स को झटका लगा है। जी हां, जैसे ही साईं पल्लवी की समंदर किनारे से तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर तो उन्हें उन्हें बॉयकॉट तक करने की बात कह दी है। दरअसल पूजा कन्नन ने अपने इंस्टा हैंडल पर बहन साईं पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ वेकेशन शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साईं पल्लवी स्विमसूट में नजर आ रही हैं। खुले बाल आंखों पर चश्मा और उनका यूं स्विमसूट में तस्वीरें खिंचवाना लोगों को रास नहीं आया। साईं पल्लवी की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई है।
साईं पल्लवी (Sai Pallavi) की ऐसी तस्वीरें देखने के बाद कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जैसी आप खुद को दिखाती हो वैसी हो नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप तो साड़ी को भी ऐसे पहनती हो की पेट ना दिखे। स्लीवसेट कपड़े तो आज तक पहने ही नहीं और अब सीधा बिकिनी में घूम रही हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हमें कम से कम ये लगता है कि साईं पल्लवी ऐसी नहीं है वह आज तक अपनी संस्कृति को फॉलो करती है, लेकिन आज वो भी खत्म हो गया।
