Govinda and Sunita : गोविंदा से ज्यादा बीते कुछ महीनों से उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लाइमलाइट में रही हैं। फिर चाहें गोविंदा को लेकर उनके बयान हों या फिर तलाक की खबरें। अब आलम ये है कि सुनीता को मीडिया हमेशा ढूंढती है। लेकिन इससे शायद गोविंदा कुछ खास खुश नहीं क्योंकि एक वीडियो सामने आया है जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी को मीडिया के सामने ताना मारते हुए नजर आ रहे हैं। गोविंदा ने सुनीता को स्टार कहा है और कहा कि वो नहीं सुनेगी।
गोविंदा का ये वीडियो घर से ही वायरल हो रहा है जहां मीडिया किसी इवेंट को कवर करने के लिए पहुंची थी। गोविंदा को लेकर मशहूर है कि वो इस तरह के मजाक हमेशा करते रहते हैं लेकिन बातों बातों में काफी कुछ कह डालते हैं। गोविंदा ने पत्नी को मारा ताना? वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पैपराजी लगातार सुनीता को बुला रहे हैं लेकिन वो तेजी से अंदर जाती हुई नजर आती हैं।
गोविंदा इस दौरान मीडिया से कहते हैं, ”वो नहीं रुकेगी, अब वो स्टार हो गई है।” इतना कहने के बाद गोविंदा हंसने लगते हैं। हालांकि थोड़ी देर पर सुनीता आहूजा लौटकर आती हैं और गोविंदा के साथ मीडिया को पोज देती हैं।
लेकिन सवाल ये है कि क्या गोविंदा ने उनको ताना मारा या फिर वो मजाक के अंदाज में बोल रहे थे। सुनीता आहूजा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते हैं जो कि मसालेदार होती हैं।। कमेंट्स कर रहे हैं लोग इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”इनका तो तलाक होने वाला था।” एक ने लिखा, ”वह इस उम्र में भी बहुत खूबसूरत लग रही है।” एक ने लिखा, ”कभी साथ कभी अलग उलझा हुआ रिश्ता है।” एक ने लिखा, ”उन्होंने सभी साक्षात्कारों में हमेशा आपका समर्थन किया है…आप उनकी आँखों में आपके लिए प्यार देख सकते हैं।”
