Riya Sen MMS Leak : बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो अपनी बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर हैं। ऐसी ही एक हसीना कभी बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा दिखाती थीं, लेकिन फिर वायरल हुआ उनका एक MMS और उसके बाद उनकी जिंदगी ने एक अलग ही रुख ले लिया।
10 साल की उम्र में एक्टिंग
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की हसीना रिया सेन की खूबसूरती के चर्चे हर ओर होते थे। उनकी मां मुनमुन सेन खुद एक कामयाब एक्ट्रेस थीं। उनकी दादी सुचित्रा सेन भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हुआ करती थीं। यही वजह थी कि रिया सेन ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। साल 1991 में उनकी पहली फिल्म आई थी ‘विषकन्या’।
लीक हुआ MMS
रिया सेन बॉलीवुड में ठीक-ठाक काम कर रही थीं लेकिन अचानक उनका एक MMS लीक हो गया और इस MMS की वजह से वो खबरों में आ गईं। ये वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि हर ओर बस रिया सेन की ही बातें होने लगीं। उस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट का इतना प्रचलन नहीं था, लेकिन रिया का यह वीडियो कई साइट्स पर वायरल हो गया। खबरों के मुताबिक, रिया ने इस लीक के लिए उस समय उनके बॉयफ्रेंड रह चुके अश्मित पटेल को जिम्मेदार ठहराया। इस विवाद के बाद उनका रिश्ता टूट गया।
ढलान पर आया करियर
MMS कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी से उतरने लगी। मेकर्स उन्हें फिल्म देने से कतराने लगे। उस वक्त तो ऐसा लगा,मानों रिया के करियर पर फुल स्टॉप ही लग गया हो। लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी की।
नहीं मानी हार
उन्होंने ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स’ और ‘मिसमैच 2’ जैसी वेब सीरीज में काम किया। इन सीरीज में उनके बोल्ड अंदाज ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि फिल्मों में उनकी अपीयरेंस कम हो गई, लेकिन डिजिटल दुनिया ने उन्हें एक बार फिर से पहचान दिलाने की कोशिश की है।
