Rakhi Sawant Viral : राखी सावंत हमेशा से ही विवादों को लेकर मशहूर हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बड़ा दावा करती दिख रही हैं। राखी सावंत ने डोनाल्ड ट्रंप को अपना असली पिता बताया है। इस दौरान वो एक इवेंट पर थीं और ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आईं थीं। उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। राखी सावंत मीडिया से बात कर रही थीं।
राखी सावंत मीडिया से बात कर रही हैं और उन्होने कहा, ”मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। मेरी मां ने एक चिट्ठी छोड़ी कि तुम्हारे असली पापा तो डोनाल्ड ट्रंप हैं।” इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि, ”लेकिन वो आजकल मोदी को बहुत परेशान कर रहे हैं।” राखी सावंत ने इस सवाल को पूरी तरह से इग्रोर किया और कहा, ”थैंक यू सो मच, मेरे से पंगा ना लो।”
इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने कहीं ऐसी बातें राखी सावंत का ये बयान सुनकर एक यूजर ने लिखा, ”कौन सा नशा करती है, मुझे भी चाहिए।” एक ने लिखा, ”आते ही नौटंकी शुरू कर दिया।” एक ने लिखा, ”डायन लग रही है।” एक ने लिखा, ”ये तो अपनी मरी हुई मां को भी नहीं छोड़ती।” एक ने लिखा, ”यह हेयरस्टाइल उन पर बहुत जंचता है।” एक ने लिखा, ”थोड़ी तो शर्म कर लो, अपनी मां के बारे में बात कर रहे हो..” राखी को लेकर लोग इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि राखी सावंत ने इस्लाम धर्म में शादी के बाद कई बार उमराह किया है। हाल ही में उनका एक वीडियो काबा से सामने आया था।
