AA22xA6 : फिल्ममेकर एटली के अगले बड़े प्रोजेक्ट, AA22xA6, के लिए उत्साह और बढ़ गया है। क्योंकि इंडस्ट्री के सोर्सेज ने कन्फर्म किया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है, एक ऐसी भूमिका जो दर्शकों पर हमेशा के लिए असर डालने के लिए तैयार है। एक जाने माने पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका, जो परदे पर सादगी को शक्ति के साथ बैलेंस करने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती हैं, एक ऐसे किरदार में कदम रख रही हैं जिसे खतरनाक और फ़िल्म की कहानी के लिए जरूरी बताया गया है।
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म किंग का शेड्यूल खत्म करने के बाद अक्टूबर के अंत तक अल्लू अर्जुन और एटली के साथ अपनी नई साइ-फाई एक्शन फिल्म की शूटिंग में जुड़ने वाली हैं। सूत्रों ने साफ कर दिया है कि उनका रोल कैमियो नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम है। फिल्म की टीम से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, “जब जून में दीपिका इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं, तभी से उनका रोल तय था और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनका किरदार दमदार है और कहानी के पहले और दूसरे हिस्से के लिए बहुत जरूरी भी है।”
यह अब साफ हो गया है कि दीपिका पादुकोण का रोल सिर्फ कैमियो या छोटा-सा हिस्सा नहीं है, बल्कि पूरी कहानी में अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ा हुआ एक गहरा और अहम किरदार है। सोर्स ने आगे बताया कि अल्लू अर्जुन एटली की अगली फिल्म में पूरा फैमिली ट्री निभाने वाले हैं। इस फिल्म में वो दादा, पिता और दो बेटों के किरदार में नजर आएंगे। यानी एक साथ चार रोल, जो उनके करियर की पहली मल्टीपल रोल वाली फिल्म होगी।
सोर्स ने आगे बताया कि, “हालांकि शुरुआत में एटली थोड़ा हिचकिचा रहे थे, लेकिन अल्लू अर्जुन ने खुद चारों किरदार निभाने की जिद की। जब लुक टेस्ट किया गया तो यह फिल्म के पक्ष में साबित हुआ। अब दर्शकों को एक टिकट की कीमत में अल्लू अर्जुन के चार अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे।”
दीपिका पादुकोण ने इस प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर के आख़िरी हफ्ते से दिसंबर के अंत तक की डेट्स ब्लॉक कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पहले शेड्यूल में उनकी भूमिका को सेटअप करने वाले सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। वहीं, नवंबर का महीना बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक्शन सीन्स के लिए रखा गया है, जिसमें एक चेज़ सीक्वेंस भी होगा, जिसे एटली और उनकी साउथ कोरिया से आई स्टंट टीम डिज़ाइन कर रही है। सूत्र ने यह भी जोड़ा कि, दिसंबर में यूनिट यूएई जाएगी, जहां अल्लू अर्जुन और दीपिका एक अहम ट्विस्ट और इमोशनल सीन्स शूट करेंगे, जो फिल्म की कहानी का बड़ा मोड़ साबित होंगे।
