Anshula Kapoor Engagement : अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई रोहन ठक्कर से होने वाली है। इस मौके से पहले अर्जुन कपूर मुंबई में घर के बाहर नजर आए। वे हमेशा की तरह स्टाइलिश लगे और मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। अर्जुन ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट हालांकि, उन्होंने पैपराजी से खास रिक्वेस्ट की कि ज्यादा शोर-शराबा ना करें क्योंकि बिल्डिंग के कुछ नियम हैं। अर्जुन ने प्यार से कहा कि “ये घर का छोटा सा फंक्शन है, इसलिए शांति बनाए रखें।”
रोहन ने इस साल जुलाई में अंशुला को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। उस वक्त अंशुला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि उनकी पहली मुलाकात एक ऐप पर हुई थी। एक रात अचानक बातचीत शुरू हुई और घंटों तक चली। उन्हें तभी लगा था कि ये रिश्ता खास होने वाला है। तीन साल बाद, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रोहन ने ठीक उसी वक्त, 1:15AM पर, अंशुला को प्रपोज किया।
अंशुला ने पोस्ट में ये भी लिखा था कि उन्होंने परियों की कहानियों पर कभी ज्यादा भरोसा नहीं किया, लेकिन उस दिन जो एहसास रोहन ने दिया, उसने उनके लिए जिंदगी को जादुई बना दिया। उन्होंने भावुक होकर “हां” कहा और लिखा कि वे अपने बेस्ट फ्रेंड, अपने सेफ स्पेस और अपने पर्सन से सगाई कर चुकी हैं।
