Vijay Deverakonda Accident : सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे के बाद विजय देवरकोंडा ने खुद एक्स पर पोस्ट कर अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है। विजय देवरकोंडा जोगुलम्बा गडवाला जिले के उंडावल्ली के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। एक्टर की लग्जरी गाड़ी का वीडियो सामने आया है जिसने उनके फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
साउथ एक्टर की लेक्सस कार अचानक मुड़ी और एक बोलेरो से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी बवाल मच गया जिसके बाद विजय ने खुद पोस्ट कर इस हादसे को एड्रेस किया है।
सूत्रों ने पुष्टि की है कि विजय देवरकोंडा उस समय गाड़ी के अंदर ही थे, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना अचानक हुई क्योंकि बोलेरो ने दिशा बदल दी, जिससे एक्टर की कार को मामूली नुकसान हुआ। फैंस चिंता में हैं लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि विजय देवरकोंडा घायल नहीं हुए हैं और दुर्घटना के बाद सुरक्षित हैं।
एक्स पर विजय ने लिखा, ‘सब ठीक है। कार लड़ गई, लेकिन हम सब ठीक हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए।’
