Bharti Singh Pregnancy : कॉमेडी की दुनिया की जाना-माना नाम यानी भारती सिंह एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। जी हां, भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी को खुद भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लोगों को हैरान कर दिया।
भारती ने शेयर की खुशखबरी भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारे से अंदाज में लिखा – ‘हम फिर प्रेग्नेंट हैं।’ इस पोस्ट के बाद से फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देने लगा।
अब जब भारती ने दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर दी है, तो उन्होंने इस दौरान हुए मजेदार एक्सपीरिएंस भी शेयर किए। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें दो से ढाई महीने तक पता ही नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। भारती ने शेयर किया एक्सपीरिएंस भारती ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मुझे ढाई महीने तक इसका एहसास ही नहीं हुआ।
मोटे लोगों को कभी-कभी पता नहीं चलता कि उनके शरीर में क्या बदलाव आ रहे हैं। मैं तो नॉर्मल दिनों की तरह शूटिंग कर रही थी, खूब खा रही थी, घर के काम कर रही थी, यहां तक कि डांस दीवाने के सेट पर स्टेज पर डांस भी कर रही थी।’
उन्होंने आगे बताया- ‘एक दिन मैंने सोचा चलो टेस्ट कर लेते हैं। मैंने प्रेग्नेंसी किट रखकर बाहर चली गई क्योंकि मुझे उम्मीद नहीं थी कि रिजल्ट पॉजिटिव आएगा। जब वापस जाकर देखा तो किट पर दो लाइनें थीं। उस पल मैं हक्की-बक्की रह गई और तुरंत हर्ष को बुलाया। हमारे लिए यह बहुत बड़ा सरप्राइज था क्योंकि हमने अभी बेबी प्लान नहीं किया था।’
भारती के बारे में आपको बता दें, भारती सिंह सिर्फ एक शानदार कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि टीवी की फेवरेट होस्ट और परफॉर्मर भी हैं। उन्होंने कई कॉमेडी शोज किए हैं और ‘झलक दिखला जा 5’ (2012), ‘नच बलिए 8’ (2017) और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ (2019) जैसे बड़े रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ ‘खतरा खतरा खतरा’ शो में भी धमाल मचाया था। साल 2016 से ही भारती लगातार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में जगह बना रही हैं, जो उनकी लोकप्रियता का सबूत है।
