Rajvir Jawanda Death : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 11 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गए हैं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन गया है। 27 सितंबर को बाइक से उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 दिनों बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। तमाम दवाओं और दुआओं के बीच भी उन्हें बचाया नहीं जा सका है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि 10 से लगातार उनकी हालत में जरा भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। राजवीर जवंदा की मौत की खबर से उनके फैंस और परिवार वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। मजह 35 साल की उम्र में उनका जाना परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
बता दें, 10 दिनों से राजवीर वेंटीलेटर पर थे। चिकित्सकों ने साफ कर दिया था कि उनके नर्वस सिस्टम में समस्या आ गई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। 4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था।
इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
