Deepika Padukone News : दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय खबरों में हैं। जबसे बेटी दुआ की मां बनी हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल लिया है और इसका असर उनके प्रोफेशनल करियर पर भी हो रहा है। एक-एक करके उनको दो बड़े बजट की फिल्मों से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से उन्हें बाहर कर दिया और फिर ‘कल्कि 2898’ एडी के पहले पार्ट का वो हिस्सा थीं लेकिन सीक्वल से उन्हें निकाल दिया है। अब दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार खुलकर बात की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने ‘स्पिरिट’ से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि फिल्म की टीम के साथ क्रिएटिव और प्रोफेशनल मतभेद थे। इसमें 8 घंटे की वर्क डिमांड और प्रॉफिट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर असहमति की बात सामने आई थी। साथ ही, 2024 में बेटी के जन्म के बाद दीपिका ने कुछ समय अपनी बेटी का ख्याल रखने पर दिया, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स से पीछे हटना सही समझा।
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर पिछले महीने कल्कि 2898 एडी के मेकर्स वैयजयंती मूवीज ने ऑफिशियली बताया कि दीपिका फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगी। उनका कहना था कि इस फिल्म के अगले हिस्से के लिए ज्यादा समय और डेडिकेशन की जरूरत है, जिसे दीपिका इस वक्त नहीं दे पा रहीं।
दीपिका ने दिया जवाब पे-पैरिटी (Pay Parity) और वर्किंग कंडीशन को लेकर जब दीपिका से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- ‘मैंने कई बार इस तरह की कंडीशन का सामना किया है। पेमेंट को लेकर भी मैंने जो चैलेंजेस देखे हैं, उन्हें शांति से सुलझाया है। मैं हमेशा से अपनी लड़ाइयां चुपचाप और गरिमा से लड़ती आई हूं। कभी-कभी ये बातें खुद-ब-खुद पब्लिक में आ जाती हैं, लेकिन ये मेरा तरीका नहीं है।’
दीपिका ने सितंबर 2024 में पति रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ समय अपने परिवार को देने का फैसला किया, लेकिन फिर भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दीपिका को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे।
