Sonam Kapoor Pregnancy :आजकल चर्चा है कि सोनम कपूर दोबारा मां बनने वाली हैं, इसको लेकर बातें और तेज हो गयी हैं जब से करवा चौथ लुक में सोनम कपूर का वीडियो सामने आया। एक वीडियो में आप देखेंगे कि सोनम कपूर दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और कार में बैठी नजर आ रही हैं। पैप्स ने अंदर कैमरा किया तो पता चला कि वो शॉपिंग करके सीधे घर पहुंची हैं। इस दौरान सोनम कपूर अपने पेट पर दोनों हाथ रखे हुए थीं और इसी को लेकर चर्चा शुरु हो गई।
कहा जा रहा है कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छिपाने के लिए पेट पर हाथ रखा हुआ है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसपर बात करती हैं।
रेड कलर की साड़ी में नजर आ रहीं सोनम कपूर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर पहली बार 2022 में मां बनी थीं और उन्होने एक लड़के को जन्म दिया था जिसका नाम वायु है। सोनम कपूर इसके बाद से फिल्मों से काफी दूर हैं और कहा जा रहा कि अब वो कभी वापसी नहीं करेंगी। वायु को लेकर वो पूरा फोकस कर रही हैं और अक्सर फैमिली के साथ घूमने भी जाती रहती हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ पता नहीं चला है। जिस तरह सोनम ने पेट पर हाथ रखा है लोग अनुमान लगा रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ”कुछ भी हो अब अच्छी नहीं लगती।” एक ने लिखा, ”सबसे सुंदर है ये, बिना सर्जरी के, बाल भी सुंदर है। नेपो किड नहीं होती और थोड़ा बुरा काम करती तो बहुत सारे फैंस होते।” एक ने लिखा, ”करवा चौथ लुक में बेहतरीन लग रही हैं।” सोनम को लेकर लोग इस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
