Shweta Tiwari-Ronit Roy : टीवी की जानी मानी अदाकारा श्वेता तिवारी जिन्हें लोग आज भी प्रेरणा कहकर पुकारते हैं। वह आज भी लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। कसौटी जिंदगी की सीरियल से उन्होंने फैन्स के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।
भले ही इस कास्ट को दोबारा एक साथ किसी और सीरियल में नहीं देखा गया, लेकिन आज भी फैन्स इस सीरियल को बेहद मिस करते हैं, लेकिन बता दें कि हाल ही में एंटरटेनमेंट चैनल स्टार प्लस ने 25 साल पूरे होने की खुशी में सिल्वर जुबली मनाई। इस एक छत के नीचे वही पुराने किरदार फिर एक साथ नजर आए।
स्टार्स ने ना सिर्फ इस फंक्शन में आकर चार चांद लगाए बल्कि स्टार्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीत लिया। हाल ही में श्वेता तिवारी और का एक डांस परफॉर्मेंस धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी अपने को-स्टार और शो में बने उनके पति मिस्टर बजाज उर्फ रोनित रॉय के साथ मिलकर इतना ज्यादा सिज़लिंग डांस करती हैं कि लोगों के होश उड़ जाते हैं। 24 साल बाद दोनों की जोड़ी को एक साथ मंच पर देखा गया।
दोनों की शानदार डांस और वही केमिस्ट्री देख फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समाए। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों का डांस परफॉर्मेंस का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाबा रे इतना बोल्ड डांस वो भी स्टार प्लस के फंक्शन में। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सॉरी श्वेता आपके जिस काम के लिए प्यार मिला था वह यहां नहीं है। आपको किसी ने इस अवतार में इमैजिन नहीं किया था। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अब बुढ़ापे और जवानी सूझ रही है।
