Jimmy Shergil Father Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 11 अक्तूबर को उन्होंने 90 की उम्र में आखिरी सांस ली थी। वहीं बीते 14 अक्तूबर को सत्यजीत सिंह शेरगिल के लिए अरदास रखी गई थी।
पिता ने नहीं की थी डेढ़ साल बात
मीडिया इंटरव्यू में जिम्मी ने बताया कि उनके पिता काफी सख्त थे। क्योंकि वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे। इसलिए कुछ नियमों का पायल करना जरूरी था जैसे पगड़ी पहनना, बाल ना कटवाना वगैरा, वगैरा.. लेकिन मैंने पगड़ी भी हटाई और बाल भी कटवा लिए। जिम्मी ने बताया कि जब वह हॉस्टल में थे। तब उन्हें अकेले ही सारा काम करना पड़ता था।
पगड़ी धोना, सुखाना, बालों का ध्यान रखना जिससे वह परेशान हो चुके थे। इसलिए उन्होंने बाल और दाढ़ी कटवाई और पगड़ी भी हटा दी। जिम्मी ने बताया कि जैसे ही उनके पिता को इस बारे में जानकारी हुई उन्होंने बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं पूरा परिवार तक उनसे नाराज था, लेकिन जब वह फिल्मों में आए और समय बीता परिवार की नाराजगी भी दूर हो गई।
कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिम्मी
जिम्मी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 में ‘माचिस’ फिल्म से करियर की शुरुआत की जिम्मी ने कई फिल्मों में काम किया है। वह ‘जहां तुम ले चलो’, मोहब्बतें, ‘ये जिंदगी का सफर’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘कहता है दिल बार-बार’, ‘हासिल’, ‘बैचलर पार्टी’, ‘मुंडे यू के दे’, ‘फुगली’, ‘बैंग बैंग’, ‘झूठा कहीं का’, ‘औरों में कहां दम था’, ‘सिकंदर का मुकद्दर’ जैसी खई फिल्मों में जिम्मी शेरगिर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैन्स का दिल जीता है।
