Rishabh Tandon : दीवाली के आसपास कई दुखद खबरें बॉलीवुड से आई हैं। अब असरानी के बाद मशहूर अभिनेता और गायक ऋषभ टंडन का निधन हो गया है। पता चला है कि अभिनेता फिट थे और अचानक कल रात दिल्ली में वो ये दुनिया छोड़ गए।
ऋषभ अभी यंग ही थे और उनके करीबी दोस्त ने जानकारी दी है कि उनको दिल का दौरा पड़ा और मृत्यु हो गई। अभिनेता अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आए थे।
कहा जाता है कि ऋषभ भगवान शिव पर अपनी आस्था रखते थे और यही कारण है कि वो इंस्टाग्राम आईडी में कुछ ऐसा लिखकर रखते थे जो कि भगवान शिव से ही प्रेरित था। उन्होने लिखा था, ‘एक आस्तिक, शिव की शक्तियों से ग्रस्त… गायक, संगीतकार, अभिनेता’।
दिवंगत अभिनेता ऋषभ टंडन मुंबई में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी और कई जानवर उनके फ्लैट में थे। वो जानवरों से बेहद लगाओ रखते थे। उनके घर में बिल्लियाँ, कुत्ते और पक्षी भी मौजूद थे। इंस्टाग्राम पर भी अक्सर वो उनकी झलक दिखाते रहते थे। इसके अलावा उनके गानों की बात करें तो वो काफी धमाकेदार होते थे। ऋषभ टंडन ने कई शानदार गान गाए और बनाए हैं लेकिन उनको फकीर के लिए जाना जाता है। अचानक हार्ट अटैक आने से उनको जिंदगी के इस पड़ाव में ही इस दुनिया को छोड़कर जाना पड़ा।
ऋषभ टंडन के चाहने वाले सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”हे भगवान… उनकी आत्मा को शांति मिले।” एक ने लिखा, ”ये सब क्या हो रहा है।” एक ने लिखा, ”2025 में बहुत बुरी खबर सुनने को मिल रही है।” एक ने लिखा, ”बहुत दुःखद… सुबह उठते ही ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनना।” इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।
