Amrapali Dubey Islam : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे को मुसलमान क्यों कहा जाता है? अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनको लेकर आरोप लगते हैं कि उन्होने इस्लाम धर्म अपना लिया है।
लगातार इन खबरों के सामने आने के बाद अब आम्रपाली दुबे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बता डाली है। आम्रपाली ने बताया कि क्यों उनपर ये आरोप लगते हैं और उनका मुस्लिम लुक वायरल होता है। आम्रपाली का एक वीडियो अक्सर सामने आता है जिसमें वो नमाज पढ़ रही हैं और हिजाब में नजर आ रही हैं।
इस्लाम कुबूल करने वाले सवाल पर अभिनेत्री ने खुलकर कहा, ”मैं आपको बताती हूं कि मैं एक फिल्म कर रही थी जिसका नाम रोजा था। उस फिल्म में मैं एक तलाकशुदा महिला की भूमिका निभा रही थी। वो किस तरह से अपने जिंदगी के मुश्किलों में रहकर बनाती है ये कहानी है। मैने उस फिल्म के लिए बुर्का पहना और कई तस्वीरें भी क्लिक हुईं हो गईं।”
आम्रपाली दुबे के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों को सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं। बता दें कि फिल्म की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते हैं जिनको लेकर आम्रपाली दुबे पर आरोप लगते हैं।
बता दें कि एक अभिनेता फिल्मों में कई तरह के किरदार अक्सर निभाता है। आम्रपाली दुबे के इस बयान के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ”चल निकल।” एक ने लिखा, ”किसी को क्या करना है।” एक ने लिखा, ”कोई फर्क नहीं पड़ता कर लो कुबूल।” एक ने लिखा, ”मेरी भैंस खो गई है, किसी को मिले तो बताना।” इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए ढेरों बातें कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इन कमेंट्स पर आम्रपाली दुबे क्या कहती हैं।
