Jay Bhanushali Mahhi Vij divorce : जय भानुशाली और माही विज टीवी का वो कपल है जो कि काफी सालों से साथ में है। पहले अफेयर और फिर शादी के बाद शायद ही किसी ने सोचा था कि एक दिन वो दोनों इस तरह से अलग होने का फैसला कर लेंगे।
खबरें हैं कि दोनों सितारे किसी निजी समस्या के चलते अलग होने जा रहे हैं और इसका फैसला दोनों ने काफी सोच विचार करके लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के तलाक को लेकर दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ है।
सूत्रों की मानें तो कुछ महीनों पर दोनों ने तलाक की अर्जी डाली थी। तलाक के पेपर्स को जुलाई-अगस्त 2025 में अंतिम रूप दे दिया गया था। देखने वाली बात होगी कि कब उनका आधिकारिक तौर पर तलाक होता है।
ऐसा नहीं है कि दोनों ने सीधे तलाक का फैसला कर लिया था। दोनों ने काफी कोशिश की थी और उनकी शादी बच जाए। तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ बदला नहीं और हालात खराब होते चले गए। फाइनली दोनों अलग हो रहे है।
खबरें तो यहां तक हैं कि बच्चे किसके साथ रहेंगे इसको लेकर भी पूरा फैसला हो चुका है। माही विज और जय भानुशाली के तीन बच्चे हैं। दोनों साल 2011 में शादी की थी। बता दें कि उनमें से कुछ बच्चों को गोद भी लिया गया था। जय भानुशाली और माही विज की तरफ से फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जय भानुशाली एक शानदार एक्टर होने के साथ साथ मशहूर एंकर भी हैं और माही विज एक टीवी एक्ट्रेस हैं। पहले दोनों ने तलाक की इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसको नकारा था लेकिन अब सबकुछ पानी की तरफ साफ हो रहा है। जय काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट में नहीं दिखे हैं।
