Sushmita Sen News : सुष्मिता सेन को आज भला कौन नहीं जानता है। पहले मिस यूनिवर्स बनकर छा गईं बाद में हिंदी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करके लोगों का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस सफर में एक शख्स ऐसा भी था जिसने काफी कुर्बानियां दी थीं।
जी हां, सुष्मिता सेन की मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग के दौरान इस शख्स ने अपने करियर तक को कुर्बान कर दिया था। बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन की पहली मोहब्बत थी। रजत तारा नाम के इस शख्स ने हर चीज से उनका समर्थन किया और इस मुकाम तक आने में हर संभव मदद की थी।
रजत तारा आज भले ही सुष्मिता सेन के साथ नहीं हैं लेकिन उनको वो याद करती रहती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि जब उनको मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली से मुंबई जाना था तो रजत कंपनी से छुट्टी मांगी।
हालांकि कंपनी ने उनको छुट्टी नहीं दी तो रजत ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। रजत चाहते थे कि सुष्मिता वहां अकेली रहेंगी तो उनको कहीं अकेलापन ना महसूस होने लगे। हालांकि मिस यूनिवर्स बनने के बाद दोनों का रिश्ता काफी लंबा नहीं चल सका और आज दोनों को एक दूसरे से मतलब नहीं है।
कहा जाता है कि सुष्मिता सेन और रजत तारा ने एक दूसरे से आपसी सहमति से ब्रेकअप किया था। सुष्मिता ने ब्रेकअप को लेकर कहा था कि, “कई बार लाइफ ऐसे आगे बढ़ती है कि लोग भी आपस में आगे बढ़ जाते हैं।” सुष्मिता ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, कुछ हद तक रजत के प्यार और विश्वास की वजह से हैं। आज भी अभिनेत्री रजत का एहसान मानती हैं। हालांकि रजत आजकल कहां हैं वो कोई नहीं जानता। सुष्मिता सेन की सुंदरता को लेकर आज भी बातें होती हैं।
