Kapil Sharma Look : कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक वक्त था जब कॉमेडी सर्कस जीतकर उन्होने अपनी पहचान बनाई थी। ये वो वक्त था जब वो एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर इतनी मेहनत करके ऊपर आए थे।
कॉमेडी सर्कस के फाइनल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद से लोग पैसे की पावर को लेकर बात कर रहे हैं। ये वीडियो करीब 15 साल पुरानी है और जवानी के दिनों में कपिल शर्मा को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी उम्र ढल रही है और बाल गायब होने वाले हैं।
अगर आप आज के कपिल शर्मा की बात करें तो फर्क बिल्कुल साफ समझ में आएगा। साल 2025 के आंकड़ों की मानें तो कपिल शर्मा इस वक्त 300 करोड़ के मालिक हैं।
2010 में जो कपिल शर्मा बूढ़े लग रहे थे वही कपिल शर्मा 2025 में खिले खिले से जवान हैंडसम दिखते हैं। 44 साल के कपिल शर्मा 30 की उम्र में आज से बड़े लगते थे। इस वीडियो में कपिल के साथ सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर और शेखर सुमन जैसे लोग भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा अपने पिता जी को याद करके रो रहे हैं।
