Abhishek Bachchan On Award Buying : अभिषेक बच्चन इस वक्त विवादों में हैं और उनपर अपनी छवि साफ करने के लिए अवॉर्ड को खरीदने का आरोप लगा है। एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि उन्होने फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदा है।
इसके बाद अभिषेक बच्चन को काफी गहरा धक्का लगा है और उन्होने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पत्रकार ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, “वह भले ही एक मिलनसार इंसान हैं, लेकिन मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि प्रोफेशनल तौर पर अवॉर्ड्स खरीदना और पीआर को अग्रेसिव तौर पर बनाए रखना काफी काम आता है। भले ही आपके करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर न हो।” इसके अलावा कहा गया था कि आई वॉंट टू टॉक के लिए मिले अवॉर्ड को पीआर के अलावा किसी ने नहीं देखा।
इन बातों को लेकर ना सिर्फ अभिषेक बच्चन बल्कि उनके फैंस भी काफी ज्यादा दुखी हैं। अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए कहा है कि वो और अच्छा काम करेंगे और अपने काम से ही जवाब देंगे। अभिषेक ने लिखा, “बस रिकॉर्ड साफ़ करने के लिए। मैंने कभी कोई पुरस्कार नहीं ख़रीदा या कोई प्रचार नहीं किया। बस कड़ी मेहनत, खून-पसीना और आँसू। लेकिन, मुझे शक है कि आप मेरी कही या लिखी किसी भी बात पर आप विश्वास करेंगे तो… आपको चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि मैं और भी ज़्यादा मेहनत करूँ ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी उपलब्धि पर आपको फिर कभी शक न हो।
मैं आपको ग़लत साबित कर दूँगा! पूरे सम्मान और “सौम्यता” के साथ।” अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर अपनी राय रख रहे हैं। अभिषेक बच्चन हमेशा से मुखर रहे हैं।
