Kratika Sengar Statement : महाभारत के एक्टर पंजक धीर ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके आकस्मिक निधन ने परिवार और फैंस समेत सभी को दुखी कर दिया था और उनके करीबी दोस्तों ने दर्द बयां किया था। लेकिन अब उनके निधन के कुछ ही दिनों के बाद उनकी बहू और एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। कृतिका कहना है कि वो उनके ससुर नहीं बल्कि मेरे पिता और दोस्त थे।
कृतिका का बयान सामने आकर काफी चर्चा में है। इसके अलावा भी उन्होने काफी कुछ कहा जो कि इमोशनल करने वाला है। अभिनेत्री ने अपने पिता समान ससुर के निधन के बाद काफी दुख व्यक्त किया। उनका कहना है, ”लव यू पापा कहने में शर्म आती थी लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं ना कह दूं। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, मेरे पिता, मेरे दोस्त, मेरा सेफ प्लेस थे। हम किसी भी चीज को लेकर घंटों बात कर सकते थे। आपके बिना ये खामोशी काफी परेशान करने वाली होती है।”
कृतिका सेंगर का ये स्टेटमेंट चर्चा में है। कृतिका ने इसके अलावा खुलासा किया कि पापा को इन लॉस शब्द से नफरत थी और वो सिर्फ मुझे अपनी बहू नहीं बेटी समझते थे। दिग्गज अभिनेता का निधन 15 अक्तूबर 2025 को हुआ था और वो काफी समय से कैंसर जैसी समस्या से जूझ रहे थे। कृतिका का ये दर्द देखकर उनके फैंस भी परेशान है। पंकज धीर ने महाभारत में कमाल का काम किया था और इसके अलावा भी वो टीवी सीरियल और फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि पंकज धीर के निधन के बाद सलमान खान समेत कई बड़े बड़े सितारों ने दुख व्यक्त किया था।
