Sushant Singh Rajput Suicide : बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो लोगों की नजरों से छिपी रहती हैं। जब कोई बड़ा विवाद सामने आता है, तो हर कोई हैरान रह जाता है और उससे जुड़ा रहस्य सालों बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं होता। ऐसी ही एक कहानी है सुशांत सिंह राजपूत की, जिनकी मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल बीत चुके हैं और उनके जाने के बाद भी उनके जाने का दुख और उनसे जुड़े अनसुलझे सवाल लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। श्वेता का कहना है कि यह बात उन्हें दो साइकिक्स (भविष्यवक्ता) ने बताई थी- जिनका सुशांत या उनके परिवार से कोई संबंध नहीं था। दोनों ने अलग-अलग जगह से, लेकिन लगभग एक जैसी बातें कहीं।
श्वेता ने इंटरव्यू में कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने कहा- ‘आत्महत्या कैसे हो सकती है? जिस पंखे और बेड की बात हो रही है, उनके बीच इतना फासला ही नहीं था कि कोई इंसान अपने पैर लटका सके। अगर किसी को आत्महत्या करनी होती, तो वो स्टूल या किसी ऊंची चीज का इस्तेमाल करता, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। यहां तक कि गले पर जो निशान था, वो दुपट्टे का नहीं बल्कि पतली सी चैन जैसा लग रहा था।’
सुशांत की मौत के बाद भारत में कई एजेंसियों ने जांच की- मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और सीबीआई। इन सभी ने जांच के बाद कहा था कि किसी तरह की साजिश या हत्या का सबूत नहीं मिला। लेकिन सुशांत का परिवार अब भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
