Madhuri Dixit News : मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। माधुरी की फिल्में और उनके गाने आज भी लोग देखना पसंद हैं। बता दें कि माधुरी 58 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनका डांस लोगों को दीवाना बना देता है। इसी वजह से माधुरी ‘यूएस फैन मीट’ और ‘ग्रीट टूर’ पर हैं।
बीते दिन कनाडा के टोरंटो में उनका एक कार्यक्रम था। हैरानी वाली बात यह है कि वह अपने ही कार्यक्रम में तीन घंटे देरी से पहुंचीं। एक्ट्रेस का ऐसा व्यवहार लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैन्स भी माधुरी को उनके गैरजिम्मेदार व्यवहार के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
माधुरी के टूर की क्लिप शेयर करते हुए टेक्स्ट ओवरले ने लिखा- ‘अगर मैं आपको एक सलाह देना चाहूं तो मैं आपको यही कहूंगी कि आप माधुरी दीक्षित के टूर में ना जाएं और अपने पैसे बचाएं।’
बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि कार्यक्रम 7:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन माधुरी दीक्षित स्टेज पर 10 बजे पहुंचीं जिस वजह से फैन्स उनसे काफी नाराज दिखे। एक यूजर ने यह तक कह दिया कि मुझे नहीं पता कि इसमें माधुरी की गलती थी या ऑर्गनाइजर्स की, लेकिन इतना ज्यादा शो लेट शुरू हुआ। पूरी तरह से समय और पैसों की बर्बादी हुई ऐसों के खिलाफ तो लीगल एक्शन लेना चाहिए।
