Pakistani Drama : पाकिस्तानी सीरियल्स इंडिया में भी काफी पसंद किये जाते है। हाल ही में एक पाकिस्तानी सीरियल रिलीज हुआ है जिसका नाम ‘मेरी जिंदगी है तू’ है। हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के इस सीरियल ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है।
ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडिया में भी इस सीरियल ने बवाल काट दिया है और पहले ही एपिसोड ने रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि बिलाल अब्बास और हानिया आमिर उन सितारों में से एक हैं जो कि काफी पसंद किए जाते हैं। हानिया के लुक्स के लोग दीवाने हैं तो वहीं बिलाल अब्बास ने कई शानदार सीरियल्स में काम किया है।
पाकिस्तान के मशहूर टीवी चैनल ARY में इस शो को रिलीज किया जा रहा है। ड्रामा के म्यूजिक से लेकर इसकी कहानी तक पर लोगों को रुचि है। खबरें हैं कि ये ड्रामा रिलीज के महज 48 घंटों के अंदर छा गया है और 10 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए। जी हां, ये आंकड़ा पहले एपिसोड का है और बता दें कि अब ये लगातार बढ़ रहा है।
इतने व्यूज के साथ उस ड्रामा को लेकर चर्चा हो रही है और इसके पहले ऐसा किसी ड्रामे के साथ नहीं हुआ है कि इतने कम वक्त में इतने शानदार व्यूज हासिल किए हों। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में ये शो किस तरह का धमाका करता है।
फिलहाल हानिया आमिर और बिलाल अब्बास की तरह से किसी तरह का रिएक्शन इस शो को लेकर नहीं आया है। इंडिया में इस ड्रामा के अलावा कई ऐसे पाकिस्तानी ड्रामा हैं जिनको भरपूर प्यार मिला है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग क्रेजी हो रहे हैं।
