Priyanka Chopra Comeback : प्रियंका चोपड़ा के कमबैक का इंतजार पूरा देश कर रहा था। आखिरकार वो पल जल्द ही आने वाला है, जब प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस एसएस राजामौली की मच अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘ग्लोबट्रोटर’ से महेश बाबू के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लंबे इंतजार के बाद डायरेक्टर ने इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म का धांसू फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का अवतार हर किसी के होश उड़ा रहा है।
साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्टर जारी करते हुए उनका शानदार अंदाज में वेलकम किया. राजामौली ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘वह महिला जिसने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया। देसी गर्ल वेलकम बैक। दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है। ‘
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है और इसके साथ बेहद जबरदस्त कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘वह दिखने से कहीं ज्यादा है… मंदाकिनी को हेलो कहो।’ पोस्टर में ‘देसी गर्ल’ का मंदानिकी लुक देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।
इस पोस्ट में एक्ट्रेस डार्क येलो कलर की साड़ी में, बंधे हुए बाल और कानों में झुमके पहने नजर आ रही हैं, लेकिन खास बात यह है कि, यह उनका एक्शन मोड है और वह अपने दुश्मनों पर बंदूक तानते हुए उनका निडर किरदारों की याद दिलाता है।
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। उनके ‘गुंडे’ को-स्टार यानी रणवीर सिंह ने लिखा, ‘वेरी कूल’, तो वहीं आर. माधवन भी प्रियंका के इस लुक पर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘क्या लुक और क्या असर है।’ इसके अलावा भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने ‘देसी गर्ल’ के पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
.
