Delhi Crime Season 3 : लम्बे इंतज़ार के बाद नेटफ्लिक्स की पॉपुलर भारतीय वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ एक बार फिर दर्शकों के बीच वापस आ गई है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद इसका तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। यह सीरीज पहले ही एमी अवॉर्ड जीत चुकी है और इस बार भी कहानी क्राइम, जस्टिस और इंसानियत की परेशानियों को गहराई से दिखाती है।
इस सीजन में शेफाली शाह एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का रोल निभा रही हैं। इस बार वर्तिका के सामने उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल केस आता है। उन्हें अपने डेडिकेटेड पुलिस टीम के साथ समाज की बुराई का पता लगाना है और इस सफर में उन्हें कई इमोशनल चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ता है, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाती हैं।
दिल्ली क्राइम सीजन 3 अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। सभी 7 एपिसोड्स को एक साथ 13 नवंबर 2025, दोपहर 1:30 बजे (IST) रिलीज किया गया है। इससे दर्शक बिना इंतजार किए पूरी कहानी एक साथ देख सकते हैं।
यह सीरीज़ पुलिस डिपार्टमेंट के असली कामकाज, उनके संघर्ष और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतियों को बहुत सच्चाई से दिखाती है। यही कारण है कि यह शो न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के कई देशों में दर्शकों का दिल जीत चुका है।
