Vikram Bhatt Fraud : मशहूर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट अपने काम के लिए नहीं बल्कि विवाद को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर के एक डॉक्टर ने विक्रम भट्ट पर ठगी का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि विक्रम भट्ट ने उनसे 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
डॉक्टर ने आगे कहा कि उन्हें ऐसा कहा गया था कि वह एक फिल्म बनाएंगे और फिल्म रिलीज होने के बाद लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई होगी। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें इसी तरह के तमाम वादे किए गए थे। और उनकी बातों में आकर डॉक्टर ने पैसे थमा दिए।
डॉक्टर ने की विक्रम भट्ट के खिलाफ FIR डॉक्टर ने यह शिकायत 8 नवंबर को भूपालपुरा थाने में दर्ज करवाई। FIR में डॉक्टर ने विक्रम भट्ट उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट, उनकी बेटी कृष्णा भट्ट, दिनेश कटारिया समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
शिकायत में डॉक्टर ने यह कहा कि उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से एक म्यूजिक ग्रुप के माध्यम से हुई थी। उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बताया। पिछले साल अप्रैल में डॉक्टर मुंबई उनके स्टूडियो भी गए थे। दिनेश कटारिया ने विक्रम भट्ट से डॉक्टर की मुलाकात करवाई थी।
शिकायत में यह कहा गया है कि डायरेक्टर ने डॉक्टर को आश्वासन दिया था कि पूरी फिल्म बनाने की जिम्मेदारी उनकी ही होगी। जिस वजह से डॉक्टर ने फिल्म पर पैसा लगाया। डॉक्टर ने यह आरोप लगाया है कि इस फिल्म बनाने के बहाने उन्होंने 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। पुलिस का कहना है कि जो भी डॉक्टर ने शिकायत की हैं उसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तो इस मामले की जांच होगी। विक्रम भट्ट समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
