Mirzapur Season 4 : अगर आपको बदले, दुश्मनी और सत्ता के बदलाव से भरे डार्क, इंटेंस क्राइम ड्रामा पसंद हैं, तो मिर्ज़ापुर वाकई ऐसी ही सीरीज है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने के बाद से, यह सीरीज़ भारत की सबसे बड़ी वेब हिट्स में से एक बन गई है। अपनी एंटरटेनिंग कहानी, जबरदस्त किरदारों और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट के साथ, मिर्ज़ापुर ने एक बड़ा फैन बेस बनाया है जो हर सीज़न के साथ बढ़ता जा रहा है।
अब, तीन सफल सीज़न के बाद, फैंस इसके चौथे सीजन के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि अब कहानी आगे कहां जाती है। चलिए यहां रिलीज़ टाइमलाइन से लेकर स्टार कास्ट तक, मिर्ज़ापुर सीज़न 4 के बारे में सब कुछ जानते हैं।
कब और कहां होगी रिलीज?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल जैसे सितारों से सजी मिर्ज़ापुर का चौथा सीजन मच अवेटेज है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिर्ज़ापुर सीज़न 4’ साल 2025 के एंड में या फिर साल 2026 की शुरुआत के बीच आने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है। इन सबके बीच बता दें कि पिछले तीनों सीज़न की तरह ‘मिर्ज़ापुर सीज़न 4’ भी ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिवली अवेलेबल होगा।
क्या होगा नया?
‘मिर्जापुर सीजन 3’ ने फैंस के मन में कई सवाल और ढेर सारा सस्पेंस छोड़ दिया था। गुड्डू पंडित (अली फज़ल स्टारर) आखिरकार मिर्ज़ापुर पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गए, लेकिन उस ताकत को बनाए रखना और भी खतरनाक साबित हो सकता है। आने वाले सीज़न में, दर्शक गुड्डू को नई चुनौतियों का सामना करते हुए देख सकते हैं क्योंकि पुराने दुश्मन लौट रहे हैं, वफ़ादारी बदल रही है और नए विश्वासघात सामने आ रहे हैं।
सबसे बड़े रहस्यों में से एक जो अभी भी बना हुआ है, वह है कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के साथ क्या हुआ। अगर वह वापसी करते हैं, तो उनके और गुड्डू के बीच एक जबरदस्त मुक़ाबला हो सकता है। ‘मिर्जापुर सीजान 4’ में एंटरटेनिंग कहानी, इमोशनल डेप्थ और ज़बरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल सकते हैं।
‘मिर्जापुर सीजन 4’ की कास्ट
नए सीज़न में ज्यादातर मुख्य कलाकारों के लौटने की उम्मीद है, जिनमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डु पंडित के किरदार में अली फज़ल, बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल, गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी, शत्रुघ्न त्यागी की भूमिका में विजय वर्मा शामिल हैं।
