Divya Khosla Kumar Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपने शानदार काम के लिए याद की जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं, लेकिन बीते दिन उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई।
अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली दिव्या खोसला ऐसे कई मुद्दों पर दिल खोलकर बात कर चुकी हैं जो उन्हें गलत लगता है। पिछली बार उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सवाल उठाए थे। दिव्या खुद थिएटर गई थीं और उन्होंने खाली थिएटर की तस्वीर शेयर कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाए थे, लेकिन अब फिर यह सावी और जिगरा को लेकर अनबन देखी जा रही है और इसी मुद्दे पर उनकी मुकेश भट्ट से भी कहा सुनी हुई है।
इस बारे में उन्होंने डायरेक्टर मुकेश भट्ट से बातचीत की जिसकी रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह मुकेश भट्ट से पूछती हैं कि सावी और जिगरा के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की ? क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की, ये सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया मैंने ?
इसके बाद मुकेश भट्ट ने कहा कि मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की मैं इससे अनजान हूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा ? इससे मेरे और आपके रिश्तों पर फर्क नहीं पड़ेगा। आप किसी की बातों में मत आओ।
मैं हैरान हूं कि मेरे जन्मदिन पर ऐसा हुआ… हाल ही में दिव्या खोसला ने अपने दिल की बात कही है। दिव्या खोसला ने बताया कि यह जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। यह सब मेरे जन्मदिन के मौके पर हुआ। लोग अपने बर्थडे पर यही उम्मीद करते हैं कि सब अच्छा होगा बहुत सारी पॉजिटिव विश मिलेंगी, लेकिन जो दूसरे कैंप वालों ने किया उससे मेरा दिल दुखा। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
हैरानी की बात तो यह है कि यह सब इतने समय बाद अचानक से सामने आया। ये लोग किसी का करियर खराब करने में लगे हैं… दिव्या कहती हैं कि मैं इस तरह के कैंपों के बारे में अच्छे से जानती हूं। मैं ही क्या उनके बारे में हर कोई जानता होगा। दिव्या ने आगे कहा कि जिस दिन एक चतुर नार रिलीज हुई थी। उसी दिन सुबह निगेटिव कमेंट से मेरा सोशल मीडिया पेज भर गया।
मैंने एजेंसी से कॉन्टेक्ट किया। इसके बाद सब अचानक से रुक गया। यह सब प्लान किया गया था। पैसे भी लगाए गए होंगे वो भी किसी का करियर खराब करने के लिए।
