Jennifer Lopez Udaipur Wedding Performance : उदयपुर में हाल ही में हुए अरबपति नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की शाही शादी का जश्न सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड सितारों से लेकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज तक की फुल झलक देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही ग्लोबल पॉप आइकॉन Jennifer Lopez।
जेनिफर लोपेज सिर्फ मेहमान बनकर ही नहीं आईं, बल्कि उन्होंने शादी के फंक्शन में स्टेज पर धांसू परफॉर्मेंस देकर माहौल को एकदम कॉन्सर्ट जैसा बना दिया। उनके हिट ट्रैक्स जैसे Waiting for Tonight, Get Right, Play और On the Floor पर जेनिफर ने परफॉर्म करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। स्टेज पर उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके हर मूव की तारीफ कर रहे हैं।
जेनिफर की स्टाइल और लुक भी कम चर्चा में नहीं रहे। एक वीडियो में वह कट-आउट बॉडीसूट और जैकेट के साथ स्टाइलिश नजर आईं, वहीं दूसरे वीडियो में स्किनी बॉडीसूट और ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं।
खास बात यह थी, कि उन्होंने एक इंटिग्रेटेड इंडियन लुक भी अपनाया पीच कलर की शिमरी साड़ी में वह दुल्हन के पिता राम राजू मंटेना के साथ पोज देती नजर आईं। उनके हैवी ज्वेलरी और स्टाइलिश लुक ने सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद भारत छोड़कर निकलते समय दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उन्होंने स्टाइलिश स्टेटमेंट नजर आकर सबका ध्यान खींच लिया। बहरहाल, उदयपुर की इस रॉयल वेडिंग में जेनिफर लोपेज की परफॉर्मेंस और ग्लैमरस लुक ने सच में सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।
