Mahavatar Narsimha In Oscar : अश्विन कुमार की डायरेक्टेड एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ऑस्कर 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार है। ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म भारत के लिए एक बड़ी और गर्व से भरी खबर लेकर आई है। दरअसल, अश्विन कुमार की ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 98वें अकादमी पुरस्कारों की एलिजबिलटी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, इसे सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में जगह बनाने के लिए 300 फिल्मों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
ऑस्कर 2026 (Oscar 2026) में ‘महावतार नरसिम्हा’ ने एंट्री तो कर ली है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में जगह बनाने के लिए उसे दुनिया भर की करीब 300 हिट फिल्मों से मुकाबला करना पड़ेगा। इस लिस्ट में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’, ‘जूटोपिया 2’ और ‘डेमन स्लेयर किमेट्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
आपको बता दें कि, ऑस्कर में जगह बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए नॉमिनेटेड फिल्मों को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। एकेडमी के नियमों के मुताबिक, फिल्म 40 मिनट से ज्यादा की होनी चाहिए, जिसका कम से कम 75% हिस्सा एनीमेशन है और इसे अमेरिका में योग्य थिएटर रिलीज मिली हो। मालूम हो कि, ‘महावतार नरसिम्हा’ इन सभी कड़े नियमों पर खरी उतरी है। अच्छी बात यह है कि, नियमों में बदलाव के बाद यह फिल्म अब बेस्ट एनिमेटेड फीचर और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर दोनों कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकती है।
