Alvida Dhamendra : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। कई सितारे उनके अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। वहीं रात भर बॉलीवुड की कई हस्तियां देओल परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर पर पहुंचती रहीं।
बता दें कि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी उनके घर पहुंचीं और सनी देओल सहित परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। काजोल भी सनी देओल के परिवार का दुख बांटने पहुंचीं थीं।
वहीं प्रीति जिंटा भी शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर, संजय खान और उनके बेटे जायद खान, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अन्य लोग परिवार से मिलने पहुंचे। इससे पहले शिल्पा शेट्टी, काजोल, शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा ने देओल के घर जाकर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
वहीं धर्मेंद्र से अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि भी दी। दोनों ने ऋषिकेश मुखर्जी की प्रतिष्ठित फिल्म ‘चुपके चुपके’ में भी साथ काम किया था। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “… एक और वीर दिग्गज हमें छोड़कर चले गए… अखाड़े से चले गए… अपने पीछे एक असहनीय ध्वनि के साथ एक सन्नाटा छोड़ गए… धर्म जी… सादगी।
वे अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लेकर आए थे जहां से वे आए थे, और उसके स्वभाव के प्रति सच्चे रहे… अपने शानदार करियर के दौरान बेदाग रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे… बिरादरी में बदलाव हुए… उनमें नहीं।
