Dharmendra Prayer Meet : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था और इसके बाद परिवार और फैंस दुखी हैं। अपने निधन के कुछ महीनों तक वो कैमरे के सामने थे और उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस दिसंबर में रिलीज हुई थी। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का नवासा अगस्त्य नंदा नजर आने वाला है जो कि कमाल के अभिनेता है। बता दें कि धरम पाजी के निधन के बाद देओल परिवार ने सोमवार को उन्हें एक शांत और सम्मानजनक विदाई दी।
इस वक्त धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा को लेकर चर्चा है और परिवार ने मिलकर इसका आयोजन किया है। प्रेयर मीट का निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहा है और उसको सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनके इस प्रेयर मीट का नाम, “जीवन का उत्सव (Celebration of Life)” रखा गया है।
ये प्रार्थना सभा 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान सोनू निगम श्रद्धांजलि के गीत गाते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस दौरान धर्मेंद्र और देओल परिवार की करीबी और धर्मेंद्र के चाहने वाले मौजूद होने वाले हैं।
धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा लेकिन उनकी एनर्जी में कोई कमी नहीं आई थी। फिल्म इक्कीस के निर्देशक श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र को लेकर बात करते हुए कहा था कि शूटिंग काफी थकाने वाली होती थी लेकिन धरम पाजी कभी शिकायत नहीं करते थे। श्रीराम राघवन ने कहा था कि, धर्मेंद्र हमेशा एक और टेक लेने के लिए तैयार हो जाते थे और जैसे ही कैमरा चलना शुरू होता, वे सहजता से जादू कर देते थे। निर्देशक का कहना था कि, वो एक अविश्वसनीय इंसान हैं। फिलहाल वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।
