Rakhi Sawant on Dharmendra Death : धर्मेंद्र के निधन को लेकर अब भी पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। बता दें कि राखी सावंत ने अब धर्मेंद्र को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों में हैं। इस दौरान राखी किसी इवेंट पर थीं।
ड्रामा क्वीन ने दिग्गज अभिनेता को लेकर जो कुछ भी कहा वो काफी चौकाने वाला था। उनका कहना था कि धर्मेंद्र की मौत ड्रामा है। इसके पीछे राखी सावंत का कहना है उनकी मौत दो-तीन दिन पहले ही चुकी थी। राखी सावंत की बातें कई बार लोगों नागवार गुजरती हैं और वो जानबूझकर ऐसी बातें करती हैं जो कि विवादित होती हैं।
क्या बोलीं राखी
राखी सावंत इस दौरान किसी इवेंट पर थीं और उन्होने कहा, ”जो ड्रामा रचा गया था, उनका देहांत दो दिन पहले ही हो गया था। मुझे बहुत सारे लोगों ने बोला था। मेरे सपने में वो खुद आए थे। वहां के हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने भी बोला था। लेकिन मुझे बहुत दुख लगा कि उनके फैंस को उनको नहीं मिलने दिया गया। धर्मेंद्र जी जो थे वो वर्ल्ड के हीरो थे। वो मेरे हीरो थे।”
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान खान से लेकर इंड्स्ट्री के कई दिग्गज उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।
राखी के वीडियो पर लोगों कमेंट्स
राखी सावंत के इस वीडियो में लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”सनी देओल से डर बहन।” एक ने लिखा, ”बहुत बकवास करती है यार ये।” एक ने लिखा, ”सनी देओल अब इसके साथ क्या करेगा ये सोच भी नहीं सकती।” एक ने लिखा, ”ढाई किलो का हाथ याद है कि नहीं, पड़ गया तो उठेगी नहीं उठ जाएगी।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
