Ranbir Kapoor Controversy : रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली इस फिल्म को बना रहे हैं और फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म के बारे में बात करने के लिए संजय लीला भंसाली के ऑफिस में पहुंचे थे। जहां पर रणबीर कपूर की पीआर टीम और पैपराजी के बीच बहस हो गई।
सोमवार को रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के मुंबई वाले ऑफिस में गए थे लेकिन, एक्टर को कैप्चर करने के लिए बुलाए गए पैपराजी के लिए यह आउटिंग आसान नहीं रही। ऑफिस के बाहर उनकी टीम की हरकतों से वे गुस्से में आ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैपराजी को आया गुस्सा
जैसे ही रणबीर कपूर ऑफिस आए तो उनकी सिक्योरिटी टीम ने पैपराजी से दरवाजी बंद करने के लिए गेट से पीछे हटने के लिए कहा. जिसे देखकर पैपराजी को गुस्सा आ गया। पैपराजी ने कहा कि उन्हें रणबीर को कैप्चर करने के लिए बुलाया गया है और उनके पास सबूत के तौर पर मैसेज भी है। पैपराजी ने कहा- ‘अरे भाई बुलाया है। क्या कर रहे हो। अरे मैसेज है हम सबके पास, ऐसे क्या कर रहा रहे हो। ‘ पैपराजी और टीम की बहस के बाद रणबीर अपनी कार से बाहर निकले और उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया।
हाल ही में आए डाइनिंग विद द कपूर्स में जब पूछा गया कि कौन-सा कपूर पैपराजी को टिप्स देता है तो इस पर करिश्मा कपूर ने कहा था- सारे कपूर्स पैपराजी को पसंद करते हैं।
फोटो हुई वायरल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हाल ही में लव एंड वॉर के सेट से फोटोज वायरल हुई थी। जिसमें दोनों रेट्रो लुक में नजर आ रहे थे. रणबीर और आलिया का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया था।
