Bharti Singh Delivery : कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है और उनके दूसरे बच्चे का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है। बेटे के बाद हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस बार भारती एक प्यारी सी बेटी को जन्म दें। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारती का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भारती सिंह के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर बेहद दर्द में दिखाई दे रही हैं। जिसके देखकर लगता है कि जैसे वो लेबर पेन में हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन बधाईयों और बेटी होने के आशीर्वाद से पट चुका है। हालांकि आपको बता दें कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
ये भारती सिंह का कोई नया या लेटेस्ट वीडियो नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है। पहली प्रेग्नेंसी का ये वीडियो फैंस अब जमकर वायरल कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि भारती की डिलीवरी का टाइम अब काफी नजदीक है।
हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी शुगर लेवल अचानक बढ़ गई है, जिससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा- ‘मेरी शुगर बहुत बढ़ गई है, खासकर फास्टिंग शुगर। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आज डॉक्टर मुझे जरूर डांटेंगे।’
भारती ने यह भी बताया कि उनकी डाइट पूरी तरह हेल्दी है, फिर भी शुगर बढ़ने की वजह समझ नहीं आ रही। उन्होंने कहा- ‘मैंने ऐसा कुछ नहीं खाया जिससे शुगर बढ़े। न मैं स्ट्रेस में हूं। मैं सिर्फ मिलेट्स खा रही हूँ और रोटी-चावल व बाकी कार्ब्स बिल्कुल बंद कर दिए हैं। फिर भी शुगर इतनी क्यों बढ़ी, समझ नहीं आ रहा। बस इतना चाहती हूं कि इसका असर मेरे बच्चे पर न पड़े।’
