Ranveer kantara Controversy : बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में सितारों को कब, क्या और कैसे बोलना है इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इनकी एक छोटी सी टिप्पणी भी कब बड़े विवाद का रूप ले ले कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के एक्टर रणवीर सिंह के साथ देखने को मिल रहा है।
दरअसल, एक्टर ने हाल ही में गोवा में हुए 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के मंच पर ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1’ के एक सीन की नकल उतारी और मजाक-मजाक में एक्टर ने कोटि-तुलु समाज के पूजनीय देवता ‘श्री चामुंडी दैवा’ को भूत कह दिया। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
माफी के बाद दर्ज हुई शिकायत
रणवीर सिंह का जैसे ही ‘श्री चामुंडी दैवा’ की नकल उतारने और उन्हें भूत कहने का वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर वैसे ही एक्टर को खरी-खोटी सुनाने लगे। हालांकि, विवाद को बढ़ता देख रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बयान के लिए माफी मांगी, बावजूद इसके यह बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। एक्टर के माफी मांगने के बाद भी उनके खिलाफ हिंद संगठन ने 3 धाराओं में FIR दर्ज कराई है.
