Gustaakh Ishq Box Office Collection : विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांस ड्रामा ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। इसका क्लैश धनुष और कृति सेनन की इंटेंस लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ से हुआ था। जहाँ ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है, वहीं ‘तेरे इश्क में’ शुरू से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है।
विभु पुरी की डायरेक्ट की हुई ‘गुस्ताख इश्क’ की शुरुआत ही खराब हुई थी और इसके बाद भी ये कमाई में तेजी नहीं दिखा पाई। चलिए यहा जानते हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन कितना रहा है?
‘गुस्ताख इश्क’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘गुस्ताख इश्क’1990 के दशक में सेट की गई ओल्ड स्कूल लव स्टोरी टाइप है। ये फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है। वहीं वीकेंड पर भी इसने काफी खराब परफॉर्म किया। हालांकि सोमवार को सबसे कम कलेक्शन करने के बाद मंगलवार को इसकी कमाई में मामूती बढ़त देखी गई।
इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पुरानी यादों और पुराने ज़माने के चार्म से भरी इस फ़िल्म ने 50 लाख से ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को इसने 45 लाख और रविवार को 35 लाख रुपये कमाए।
वहीं सोमवार को इसकी कमाई में 80 फीसदी की गिरावट आई और ये महज 0.07 करोड़ रुपये ही कमा पाई। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गुस्ताख इश्क’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 11 लाख रुपये कमाए हैं।
इन नंबर्स के साथ, इंडियन मार्केट में ‘गुस्ताख इश्क’ का नेट कलेक्शन 1.48 करोड़ हो गया है।
बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘गुस्ताख इश्क’
‘गुस्ताख इश्क’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद शर्मनाक है। ये फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी 2 करोड़ रुपये नहीं जुटा पाई है। ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।
