Priyanka Chahar Naagin 7 Video : एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड सीरियल नागिन 7 का ऐलान हो चुका है और अब ये शो टीवी पर भी आने के लिए तैयार है। 27 दिसंबर को नागिन 7 टीवी पर टेलीकास्ट होगा। मेकर्स इस शो की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर धीरे धीरे शो की स्टार कास्ट का खुलासा हो रहा है लेकिन इस बीच नागिन 7 की शूटिंग भी शुरू हो गई है और सेट से उनका वीडियो भी लीक हो गया है। इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी को कैसे नागिन लुक में लाया जा रहा है? ये दिखाया जा रहा है।
नागिन 7 के सेट से लीक हुआ ये वीडियो
दरअसल, नागिन 7 के कई सारे फैन पेज इंस्टाग्राम पर बन गए हैं, जिन पर नागिन से जुड़े ढेर सारे अपडेट आ रहे हैं। इसी में एक पेज पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नागिन बनती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन की तरह सजी हुई हैं और उनके आस-पास हरे रंग का पर्दा बिछाया हुआ है।
प्रियंका की ड्रेस को नीच से हरे रंग के कपड़े से पलेटा हुआ है और ये सब कुछ क्रॉमा कट के लिए किया गया है। बता दें कि टीवी स्क्रीन पर ग्राफिक्स को दिखाने के लिए क्रॉमा कट किया जाता है और उसके लिए ही ग्रीन कलर के पर्दे पर काम किया जाता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो नागिन 7 के सेट से ही सामने आया है या फिर एआई के जरिए बनाया गया है।
क्या असली है ये वीडियो
प्रियंका चाहर चौधरी के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो नकली है। एक फैन ने लिखा है कि ये वीडियो ईशा सिंह का है और ये सीरियल इश्क की दास्तान नागमणि का वीडियो है। दावा है कि इस वीडियो में ईशा के चेहरे पर प्रियंका चाहर चौधरी का चेहरा लगाया गया है।
नागिन 7 में नजर आएंगे ये कलाकार
बता दें कि नागिन 7 में नागिन का सामना शक्तिशाली ड्रैगन और राक्षस से होगा। शो की स्टार कास्ट भी धीरे धीरे सामने आ रही हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी, करण कुंद्रा, ईशा सिंह के अलावा, रिभू मेहरा, कुशाग्रे दुआ, निबेदिता पाल, और आफरीन दबेस्तानी जैसे कलाकार शो में नजर आएंगे।
