Dharmendra Prayer Meet Delhi : बॉलीवड के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो चुका है। उनके जाने सिनेमा की दुनिया को बड़ी क्षति हुई है। फिल्मी पर्दे पर 65 साल राज करने वाले धर्मेंद्र ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दी है। बीते 8 दिसंबर को धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके परिवार को सदस्यों के अलावा फैंस ने भी उन्हें याद किया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने दिवंगत पति के लिए प्रेयर मीट रखेंगी और इसका आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। बताते चलें कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को मुंबई में प्रेयर मीट रखी थी।
दिल्ली में 11 दिसंबर को होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट को लेकर आ रही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली में इसका आयोजन होगा। धर्मेंद्र की प्रेयर मीट दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 11 दिसंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। धर्मेंद्र के लिए इस दूसरी बार प्रेयर मीट का आयोजन हेमा मालिनी, ईशा देओल, आहान देओल, भरत तख्तानी और वैभव वोहरा मिलकर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की प्रेयर मीट 27 नवंबर को मुंबई के ताज होटल में हुई थी और इसको सनी देओल और बॉबी देओल ने होस्ट किया था। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि, हेमा मालिनी और उनकी फैमिली ने इससे दूरी बनाई थी।
धर्मेंद्र ने की दो शादियां
धर्मेंद्र ने सिर्फ 19 साल की उम्र में साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ शादी की थी। दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। वहीं, धर्मेंद्र ने साल 1980 में खुद से 13 साल छोटी हेमा मालिनी के साथ शादी की थी। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
बता दें कि धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए हेमा मालनी के साथ दूसरी शादी की थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।
