Aaradhya Bachchan On Instagram : बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह चर्चा चल रही थी कि आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर आ गई हैं। उनके नाम से एक अकाउंट दिख रहा था, जिसे लोग सच मान रहे थे। अब ऐश्वर्या राय ने खुद बताया है कि असलियत क्या है।
ऐश्वर्या ने साफ कहा कि आराध्या का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। जो अकाउंट उनके नाम से चल रहा है, वह फेक है।उन्होंने कहा, “शायद किसी शुभचिंतक ने प्यार में वह अकाउंट बना दिया होगा। लेकिन वो आराध्या का नहीं है। वह अभी सोशल मीडिया पर नहीं है।” इसके साथ ही ऐश्वर्या राय ने लोगों से ऐसे फेक अकाउंट्स पर भरोसा न करने की अपील की।
ऐश्वर्या ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लोग यहां अपना काम दिखाते हैं, दूसरों से जुड़ते हैं और कंपनियां भी इसी के जरिए बातें आगे बढ़ाती हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि “हर कोई फोन में इतना खो जाता है कि उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।”
ऐश्वर्या ने बताया कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत कम करती हैं और सिर्फ काम से जुड़ी चीजें ही पोस्ट करती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद से वह फिल्मों से दूर हैं।
