Akshaye Khanna Praised By Ex GF : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आए हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना की हो रही है। कहा जा रहा है कि अब उनका कमबैक हो गया है।
इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना के अभिनय से प्रभावित होकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड भी खुद को नहीं रोक पाईं और उनकी जमकर तारीफ कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं तारा शर्मा की जो कि किसी वक्त अक्षय खन्ना के साथ रिलेशनशिप में हुआ करती थीं। उन्होने उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
अक्षय खन्ना को सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता देख तारा शर्मा ने लिखा, ”बहुत-बहुत बधाई अक्षय! मैने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारा पूरा इंस्टा फीड ‘धुरंधर’ से भरा पड़ा है! खासकर वो गाना और आपकी धमाकेदार एंट्री!
आपको और पूरी टीम को गुड लक!” तारा शर्मा यहीं नहीं रुकीं और उन्होने आगे कहा, ”शायद आप सबसे प्राइवेट इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं। आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं कि आपकी चुपचाप की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है।”
तारा ने ना सिर्फ पोस्ट किया बल्कि अपनी और अक्षय की पुरानी तस्वीर भी साझा की थी। बता दें कि तारा ने तस्वीर के साथ लिखा, ”मुझे पता है आप सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी टैग कर रही हूं।” इसके बाद उनके पोस्ट को लेकर चर्चा है।
बता दें कि अक्षय खन्ना ने अपने करियर में बतौर लीड एक्टर कई फिल्में की हैं लेकिन किसी में उनको इस तरह से उपलब्धि नहीं मिली है। धुरंधर ने उनको एक दमदार विलेन के तौर पर लोगों के सामने रखा है। उनका वो गाना और एंट्री डांस लोगों के दिलों में उतर गया है।
