Gaurav Khanna Nidhi Shah Affair : अनुपमा सीरियल ने टीवी की दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया है। इस सीरियल के कई किरदार काफी मशहूर हैं जिनमें से एक हैं निधि शाह। उन्होने किंजल शाह का किरदार निभाया है और काफी पसंद की जाती रही हैं।
उनको लेकर एक ऐसा दावा किया जा रहा है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का कहना है कि निधि शाह का अफेयर इस सीरियल के सहकलाकार और बिग बॉस विनर गौरव खन्ना के साथ था। बता दें कि इस पूरे मामले में फिलहाल निधि की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
निधि का रिएक्शन
बता दें कि इस खबर की शुरुआत तब हुई जब बिग बॉस जीतने के बाद गौरव खन्ना ट्रोल किए जा रहे थे। किसी ने ट्रॉफी के साथ खड़े गौरव का मजाक बनाया गया था और लिखा था कि वो ये ट्रॉफी डिजर्व नहीं करते हैं, इस पोस्ट को निधि ने लाइक कर दिया था। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा था कि, ”इन दोनों का अफेयर था।” इस पर निधि ने व्यंगात्मक तरीके से जवाब देते हुए लिखा था कि, “हाँ, तुम्हें बेहतर पता है।”
शुरु हो गई अटकलें
इसके बाद दोनों को लेकर अटकलें शुरु हुईं थीं। गौरव ने भी इसको लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। हां उन्होने इसपर अपनी बात जरूर रखी कि बिना ज्यादा योगदान के वो शो जीत गए हैं। गौरव ने कहा, “मैं उनसे सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं। मैं वहां अंदर बैठे 15 लोगों को खुश करने के लिए नहीं था। मैं वहां मुझे देखने वाले 15 करोड़ लोगों को खुश करने के लिए था, और कहीं न कहीं मैंने अपनी छाप छोड़ी है, मैंने उनके दिलों को छुआ है और इसीलिए उन्होंने मुझे वोट दिया। और उन्होंने मुझे लगातार वोट दिया क्योंकि अंदर बैठे ये 15 लोग हर हफ्ते मुझे नॉमिनेट कर रहे थे।”
गौरव खन्ना का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि उस लाइक के अलावा निधि ने किसी तरह की कोई बात नहीं कही है।
