Akshaye khanna in Kick 2 : धुरंधर जबसे रिलीज हुई है, रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर हर जगह वही छाए हुए हैं। रहमान डकैत के किरदार में उन्होने लोगों के दिलों को जीता है और उनका एक डांस वीडियो भी आग की तरह वायरल है।
इस फिल्म की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक के बाद एक कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के ऑफर उनके पास जा रहे हैं।
उनकी इतनी तारीफें हो रहीं हैं कि निगेटिव रोल के लिए मेकर्स उनको लेना चाहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में सलमान खान की फिल्म किक 2 है। पता चला है कि इस फिल्म के निगेटिव रोल में अक्षय खन्ना बवाल काटते हुए नजर आने वाले हैं।
किक 2 में अक्षय खन्ना
सलमान खान की फिल्म किक ने रिलीज होकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। काफी समय पहले सलमान खान किक 2 को लेकर ऐलान भी कर चुके हैं। अब पता चला है कि सलमान खान की इस फिल्म में अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में होंगे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पता ये भी चला था कि इस फिल्म से प्रणीत मोरे जुड़ गए हैं जो कि हाल ही में बिग बॉस के अंदर नजर आए थे।
बता दें कि फैंस चाहते हैं कि सलमान खान के अक्षय कुमार किक 2 में नजर आएं लेकिन मेकर्स ने इसको लेकर अभी शायद ही कुछ सोचा है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी बातें करते हुए अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा बात करें अक्षय खन्ना की तो उनके पास भी अब फिल्मों की कमी नहीं रहने वाली है। जितना नाम उन्होने फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर नहीं कमाया उससे ज्यादा धुरंधर में साइड रोल करके कमा चुके हैं।
