Samantha Ruth Prabhu Airport Look : साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के नाम का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि सामंथा राज निदिमोरू के साथ 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गई थीं। वैसे तो फैन्स तब ही समझ गए थे कि दोनों शादी करने जा रहे हैं जब सामंथा की राज संग नजदीकियां पब्लिकी बढ़ने लगी थीं। सामंथा की शादी से उनके फैन्स और परिवार वाले बेहद खुश हैं।
हनीमून से लौटीं एक्ट्रेस
बता दें कि सामंथा शादी के बाद गोवा हनीमून के लिए गई थीं वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को गोवा वेकेशन से लौटते हुए स्पॉट किया गया। दोनों शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए।
फैन्स की यह बहुत इच्छा थी कि वह सामंथा को शादी के बाद देखें। वैसे तो एक्ट्रेस जब भी शादी के बाद पहली बार नजर आती हैं उनके हाथों में चूड़ियां, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा जाता है। कियारा, आलिया और तमाम एक्ट्रेसेस इंडियन ड्रेस में शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई थीं, लेकिन सामंथा को इस तरह देख फैन्स कुछ खास खुश नहीं हुए।
शादी के बाद पहली बार यूं नजर आईं सामंथा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा ग्रे कलर के स्वेटर, ब्लैक कलर के प्लाजो में नजर आईं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में सामंथा प्यारी तो लग रही थीं, लेकिन वह फैन्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।
सामंथा को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमें लगा था कि आप कुछ हटके दिखोगी, लेकिन आप बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- आपकी जोड़ी तो नागा के साथ ही हिट थी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- प्यारी लग रही हो सामंथा।
