Bharti Singh Second Baby : कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार एक बेटे की मां बनी हैं। जहां एक ओर तमाम फैंस भारती के बेटे की पहली झलक देखने के लिए और उसका नाम जानने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर लक्ष्य यानि के गोला और उनसी गोद में नवजात भाई की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में गोला की गोद में नन्हा सा बच्चा दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को भारती के फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि ये भारती के करामाती फैंस की क्रिएटिविटी है। भारती के फैंस ने एआई टूल्स की मदद से ये प्यारी तस्वीरें बनाई हैं जो कि हर किसी को काफी पसंद आ रही है। लेकिन ये सच्ची सी दिखाई देने वाली तस्वीरों नकली हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाफ्टर चीफ्स शो के शूट के लिए तैयार भारती का वॉटर बैग अचानक फट गया, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने इस डरावने लेकिन खुशी भरे पल को खुलकर शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि डिलीवरी से ठीक पहले डर के मारे रोने लगी थीं।
टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी हंसी और मजाक से हमेशा दर्शकों का दिल जीतती रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। भारती सिंह ने व्लॉग में बताया कि 19 दिसंबर 2025 को सुबह शूट के लिए निकलने वाली थीं, तभी अचानक वॉटर ब्रेक हो गया।
हर्ष लिम्बाचिया ने तुरंत उन्हें मुंबई के अस्पताल ले जाया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर्स ने नॉर्मल डिलीवरी की तैयारी शुरू की, लेकिन भारती का बीपी लो होने से हालत बिगड़ गई। उन्होंने कहा, “मुझे इतना डर लगा कि ऑपरेशन थिएटर जाते वक्त जोर-जोर से रोने लगी। गणपति बप्पा का नाम लेती रही।” हर्ष ने पूरे समय उनका साथ दिया और कुछ ही घंटों में नन्हा राजकुमार पैदा हो गया। दोनों मां-बच्चे स्वस्थ हैं।
