Jale 3 Balma Sapna Choudhary : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाने वाली सपना चौधरी का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जब भी सपना चौधरी का कोई गाना आता है, सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर जगह ट्रेंड करने लगता है। वहीं सपना चौधरी का डांस भी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है।
हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया धमाकेदार ट्रैक ‘जले 3 (बलमा)’ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। ‘जले’ सीरीज के पिछले दो गानों की शानदार सक्सेस के बाद, इस तीसरे पार्ट ने भी रिलीज होते ही सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। ये गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक खूब सुना जा रहा है। वहीं इस गाने पर जमकर रील भी बनाए जा रहें हैं।
फैंस के लिए लिखी ये बातें
सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने की एक जबरदस्त रील शेयर की है। अपनी सफलता के बारे में फैंस को थैंक्यू देते हुए उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा। सपना ने कहा, “‘जले 3’ को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया यह गाना मेरा नहीं, बल्कि आपका है और हमेशा आपका ही रहेगा। इसे ऐसे ही अपनापन देते रहिए।” सपना की इस रील पर फैंस ने भर भरकर कमेंट्स भेजा है। कोई उनकी परफॉर्मेंस को ‘स्टनिंग’ बता रहा है, तो कोई इसे साल का सबसे ‘सुपरहिट’ डांस ट्रैक मान रहा है।
यह गाना 25 नवंबर 2025 को रिलीज हुआ था। इस गाने ने बहुत कम समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस गाने में सपना चौधरी के साथ शिवा चौधरी और हर्ष संधु हैं। इस गाने के बोल दीपक डबलैन्या ने लिखे हैं और इसे GR म्यूजिक ने अपनी बीट्स से सजाया है। ‘वेस्टर्न बीट्स’ लेबल के तले रिलीज हुए इस ट्रैक ने मात्र कुछ ही हफ्तों में 48 लाख से अधिक व्यूज बटोर लिए हैं।
खास है ‘जले’ सीरीज
सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ और ‘चटक मटक’ जैसे ग्लोबल हिट्स के बाद, ‘जले’ सीरीज के तीनों पार्ट्स ने सपना को ओटीटी और यूट्यूब का बेताज बादशाह बना दिया है। बिग बॉस 11 के बाद उनकी फैन फॉलोइंग केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वे पूरे देश की धड़कन बन चुकी हैं।
