Katrina Kaif Christmas Celebration : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन खास मौकों पर स्पेशल मोमेंट्स शेयर करना नहीं भूलती हैं। क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीर का इंतजार था जो अब आखिरकार उन्होंने शेयर कर दिया है।
कैटरीना कैफ इसी साल पहली बार मां बनी हैं और उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन में कैफ और कौशल परिवार एक साथ आया। एक्ट्रेस ने अपने घर के अंदर की झलक शेयर की है।
कैटरीना ने बेबी संग मनाया पहला क्रिसमस
न्यू मॉम कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां बनने के डेढ़ महीने बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस के अलावा उनके भाई, पति विक्की कौशल और देवर सनी कौशल मौजूद हैं।
सेलिब्रेशन फोटो में कौशल परिवार
सभी कैजुअल आउटफिट में हैं और कैटरीना को छोड़कर सभी ने सैंटा कैप लगाई है। नो-मेकअप और रेड ड्रेस में एक्ट्रेस के चेहरे पर मॉम ग्लो साफ दिख रहा है। इस फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, “सभी को प्यार, खुशी और शांति… यह एक बहुत ही शानदार क्रिसमस है।”
